देसी कट्टे के साथ घूम रहा था, धराया

    देसी कट्टे के साथ घूम रहा था, धराया

    पलामू (PALAMU) : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के गिरिवर स्कूल के पास से एक युवक को पुलिस ने देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अपराधी देसी कट्टे के साथ गिरिवर स्कूल पास कुछ समय से घूम रहा है. सूचना मिलने पर पुलिस निरीक्षक सह शहर थाना  प्रभारी अरुण कुमार महथा ने एक टीम का गठन किया. पुलिस को पहुंचता देख युवक भागने लगा, पुलिस युवक को दौड़ा कर पकड़ने में सफल हुई. वहीं युवक कि तलाशी लेने पर उसके पास से 315 का एक देसी कट्टा बरामद हुआ है. पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया है.  पुलिस टीम मे एसआई रेवा शंकर राणा,आरक्षी राकेश कुमार, श्रवण यादव, मो सारिक इरशाद, रोहित कुमार शामिल थे.

    रिपोर्ट: समीर हुसैन, रांची डेस्क 



    Related News