खदान में कोयला चुनने गए थे दो बच्चे और एक महिला, एक की मौत

    खदान में कोयला चुनने गए थे दो बच्चे और एक महिला, एक की मौत

    गोड्डा (GODDA) - राजमहल कोल परियोजना लालमटिया क्षेत्र के ECL लोडिंग पॉइंट में दो बच्चों और एक महिला की मिट्टी के मलबे के नीचे दबने की खबर सामने आई है. हालांकि समय रहते दोनों बच्चों को निकाल लिया गया. जबकि महिला की कोयला चुनने के दौरान मौके पर ही मौत हो गई. घटे हादसे को लेकर लोग काफी आक्रोशित हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर ललमटिया थाना प्रभारी ललित पांडे पहुंची और मामले का जायजा लिया.

    गलतियों पर पर्दा

    बता दें कि कोयला खदान की यह कोई पहली घटना नहीं है. इस तरह की घटना पहले भी हो चुकी है. दरअसल लोग कोयले के उत्खनन के पश्चात मिट्टी के अवशेष या फिर डंप एरिया में कोयला चुनने जाते हैं. वहां पहुंच कर भूधसान के शिकार होते रहते हैं. अमूमन स्थानीय लोग या ECL प्रबंधन ऐसी घटनाओं को छिपाने का प्रयास करती हैं. साथ ही चोरी चुपके अपनी गलतियों पर पर्दा डालने को ECL भी कुछ रकम मृतकों को देकर चुप करवा देती हैं. वहीं जब मीडिया में बातें उजागर होती है तो जानकारी बाहर आती है.

    मिट्टी के मलबे के नीचे फंसे बच्चे और महिला

    सोमवार को भी ऐसी ही घटना घटी. जब ललमटिया थाना क्षेत्र के बागजोरी के दो बच्चे और एक महिला खदान डंप एरिया से कोयला चुनने गए थे. तभी मिट्टी का मलबा उनपर गिरा और तीनों दब गए. दो नाबालिगों को तो बचा लिया गया मगर महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. ललमटिया थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाई में जुट गई है.

     

    रिपोर्ट : अजीत सिंह, गोड्डा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news