शराब के नशे  में पति  पहुंचा घर  ,पत्नी ने लाठी से पीट-पीट कर दी हत्या

    शराब के नशे  में पति  पहुंचा घर  ,पत्नी ने लाठी से पीट-पीट कर दी हत्या

     पलामू (PALAMU) :  हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पोलडीह गांव में शराब के नशे में  घर पहुंचा पति,पत्नी के साथ करने लगा मारपीट गुस्से मे पत्नी ने लाठी से पीट-पीट कर की कर दी पति  की हत्या .पति_पत्नी के बीच घरेलू विवाद को लेकर पत्नी ने पति को पीटपीट कर मार डालने का मामला सामने आया है. घटना शनिवार की रात  की है.  पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया । दयानंद विश्वकर्मा शराब के नशे में घर लौटने के बाद पत्नी के साथ  हमेशा मारपीट करता था. शनिवार की रात दोनों में विवाद शुरु हुआ और हाथापाई के बाद मारपीट में तब्दील हो गई. पत्नी पुष्पा देवी ने आक्रोशित होकर लाठी से पिटाई शुरू कर दी.  सर पर गंभीर चोट आने के करण वह जमीन पर गिर गया . उसी समय उसकी मौत हो गयी. पूर्व में भी घरेलू विवाद को लेकर पुष्पा देवी ने अपने पति के खिलाफ मारपीट करने का मामला हुसैनाबाद थाना में दर्ज कराया  था.  इस संबंध में मृतक के पिता सुदेश विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया की हमारी तबियत खराब रहने के कारण अपनी बेटी के घर हैदरनगर बरवाडीह गया था।इस घटना की सूचना मिलते ही मैं गाँव पहुंचा तो देखा की उनके बेटे का शव पड़ा  हुआ था . हुसैनाबाद थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया की अभी तक मृतक के परिजनों द्वारा कोई लिखित शिकायत थाना को नहीं दी गई है।

    रिपोर्ट :- सतेन्द्र  चंदेल (हुसैनाबाद ,पलामू )


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news