राज्य निर्वाचन आयोग के संयुक्त सचिव ने जामताडा के बुथों का किया दौरा

    राज्य निर्वाचन आयोग के संयुक्त सचिव ने जामताडा के बुथों का किया दौरा

    जामताड़ा(JAMTARA): झारखंड के संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह संयुक्त सचिव हीरालाल मंडल जामताड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीरामपुर मतदाता बूथ पर जाकर संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य को बारीकी से देखा और बीएलओ को विशेष दिशा निर्देश दिया. हीरालाल मंडल ने पत्रकारों को बताया कि संबंधित पदाधिकारियों के साथ मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य 2022 की समीक्षा की जा रही है. साथ ही पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अधिक से अधिक नए मतदाताओं को जोड़ा जाए. मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनर्निरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ और सुपरवाइजरों पर कड़ी कार्रवाई होगी. उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी और अंचल अधिकारी को अपने क्षेत्र के बीएलओ और सुपरवाइजरों को मॉनिटरिंग करने और साथ में बैठक कर कार्य की गति बढ़ाने का निर्देश दिया. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडे, जावेद इदरीसी व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

    रिपोर्ट: आरपी सिंह, जामताड़ा

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news