महंगाई और आर्थिक मंदी के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल पदयात्रा कार्यक्रम कल

    महंगाई और  आर्थिक मंदी के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल पदयात्रा कार्यक्रम कल

    रांची(RANCHI): झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है कि 29 नवंबर को देश में बढ़ती महंगाई और आर्थिक मंदी के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत वे पदयात्रा कर विरोध प्रदर्शन करेंगी. उन्होंने कहा कि देश में महंगाई चरम पर लेकिन केंद्र सरकार को कोई चिंता नहीं है. दो करोड़ रोजगार देने का वादा मोदी सरकार भूल गई है. यह पदयात्रा सोमवार को साढ़े 12 बजे कांग्रेस प्रदेश कार्यालय से राजभवन तक निकाली जाएगी. इस पदयात्रा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ कई विधायक और मंत्री भी शामिल होंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news