बाबानगरी में दो निजी संस्थाओं ने गरीबों के लिए रोटी बैंक की शुरूआत की

    बाबानगरी में दो निजी संस्थाओं ने गरीबों के लिए रोटी बैंक की शुरूआत की

    देवघर(DEOGHAR): इनरव्हील क्लब ऑफ देवघर और द शिवा फाउंडेशन ने रोटी बैंक के रूप मे एक नई पहल शुरू की है. इस 'बैंक' का मुख्य उद्देश्य है कि किसी भी इंसान को भूखा न सोना पड़े. फाउंडेशन के लोगों ने बाबा मंदिर के पश्चिमी द्वार के पास जरूरतमंदों को भोजन का वितरण कर रोटी बैंक की शुरुआत की. भविष्य में इस रोटी बैंक को एम्स देवघर तक भी विस्तार किए जाने की योजना है ताकि इस बाबा नगरी में कोई इंसान भूखा न सोए. शिवा फाउंडेशन और इनरव्हील क्लब ऑफ देवघर की ओर से ये अपील की गई है कि इस रोटी बैंक से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़े और इसे सफल बनाएं. मौके पर इनरव्हील की अध्यक्षा रश्मि रंजन झा, सचिव ममता किरण, सीजीआर सारिका साह, रूपा छवछरिया, अनिता गुप्ता और शिवा फाउंडेशन के शशि शेखर जोशी, राहुल रामनाथ पांडेय, आदि कई लोग उपस्थित थे.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news