बालू लदे ट्रैक्टर ने राहगीर को मारी टक्कर, मौत


महेशपुर (पाकुड़) : शनिवार सुबह बालू लदे ट्रैक्टर के धक्के से गांव के ही एक 38 वर्षीय व्यक्ति राहेबुद्दीन शेख की मौत हो गई. घटना रद्दीपुर ओपी के पलसा गांव की है. ओपी प्रभारी दिलीप कुमार मल्लिक ने ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पलसा गांव के राहेबुद्दीन शेख अपनी पत्नी फैंसी बीबी के साथ पैदल खेत में धान उठाने का काम करने के लिए जा रहा था. इसी दौरान महेशपुर के तरफ से रद्दीपुर ओपी के तरफ जा रहे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर के चालक ने राहेबुद्दीन शेख को जोरदार धक्का मार दिया. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वही फैंसी बीबी भी ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ भाग रहा था. लेकिन ग्रामीणों ने करीब चार किलोमीटर तक पीछा करते हुए ट्रैक्टर चालक को खदेड़ कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए रामपुरहाट अस्पताल लेकर गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
4+