नहीं हो सकी भाजपा की संविधान गौरव दिवस यात्रा, जिला प्रशासन ने अंतिम समय में किया रद्द

    नहीं हो सकी भाजपा की संविधान गौरव दिवस यात्रा, जिला प्रशासन ने अंतिम समय में किया रद्द

    रांची (RANCHI) :  भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम संविधान गौरव दिवस यात्रा को जिला प्रशासन ने अंतिम समय में खारिज कर दिया है. यह संविधान गौरव यात्रा अल्बर्ट एक्का चौक से बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रतिमा, झारखंड हाई कोर्ट तक होनी थी. लेकिन, अंतिम समय में जिला प्रशासन के द्वारा एक पत्र निकाल कर इस यात्रा को रद्द कर दिया गया.

    इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा कि सरकार ने एक सोची समझी साजिश के तहत हमारे संविधान गौरव यात्रा को अंतिम समय में निरस्त कर दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि इस बात से साफ जाहिर है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस की महागठबंधन सरकार संविधान और बाबा साहेब के प्रति कितनी श्रद्धा रखती है. जबकि इससे पहले इसी मार्ग से कई और भी धार्मिक यात्राएं होती आ रही हैं.

    रिपोर्ट: समीक्षा सिंह, रांची डेस्क 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news