न्याय की भीख मांगने वालों पर बरसाई जा रही लाठियां - दीपक प्रकाश

    न्याय की भीख मांगने वालों पर बरसाई जा रही लाठियां - दीपक प्रकाश

    रांची (RANCHI) : भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यसमिति की बैठक  25 नवंबर को हुई. बैठक के बाद  प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने मौजूदा हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला. रोजगार से लेकर छात्रों पर हुए एफआईआर तक के लिए सरकार को घेरा

    दी चेतावनी, कल होगा हमारा

    पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य के  नौजवान रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं. लेकिन सरकार रोजगार सृजन नहीं कर रही. और तो और, आवाज बुलंद करने वाले छात्रों  पर लाठियां बरसाई जा रही है. एफ आई आर दर्ज किए जा रहे हैं जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है. आपको बता दें कि बीते दिन मोरहाबादी में जेपीएससी अभ्यथिर्यों ने आयोग पर धांधली के आरोप लगा कर धरना-प्रदर्शन किया था.  यह प्रदर्शन कुछ उग्र हुआ तो पुलिस की ओर लाठीचार्ज भी हुआ था. उस घटना को लेकर लालपुर थाने में 2 विधायकों सहित 13 के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है. इस मसले पर दीपक प्रकाश ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि  सरकार का चाल चरित्र और चेहरा सबके सामने आया है. जो अपने न्याय की भीख मांग रहे हैं, संघर्ष कर रहे हैं, उन पर लाठियां बरसाई जा रही है और एफआईआर दर्ज किए जा रहे हैं. इसकी कड़ी निंदा होनी चाहिए.  उन्होंने आरोप लगाया कि जेपीएसी चेयरमैन के निर्देश पर एफ आई आर दर्ज किया गया है यह  दुर्भाग्यपूर्ण है. दीपक प्रकाश ने कड़े लहजे में सरकार को चेतावनी दी  कि आज उनका समय है, कल हमारा समय होगा.

    रिपोर्ट : अभिनव कुमार, रांची


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news