पूर्व भाजपा विधायक का अंतिम संस्कार हुआ संपन्न, मंत्री, सांसद समेत बडी संख्या में समर्थक हुए शामिल

    पूर्व भाजपा विधायक का अंतिम संस्कार हुआ संपन्न, मंत्री, सांसद समेत बडी संख्या में  समर्थक हुए शामिल

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR )दिवंगत पूर्व भाजपा विधायक साधु महतो का आज पार्वती घाट, बिष्टुपुर,जमशेदपुर में अंतिम संस्कार संपन्न हुआ. उससे पहले झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पार्वती घाट पर आकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.भाजपा नेता अभय सिंह ने भी पार्वती घाट आकर दिवंगत नेता साधु महतो के प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए.इस दौरान दिवंगत साधु महतो के पुत्र सामन्त महतो को सांत्वना दी.उससे पहले  सुबह दिवंगत साधु महतो के पार्थिव शरीर को लेकर अंतिम यात्रा टीएमएच से चली तो जमशेदपुर से लेकर सरायकेला में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.लोगों ने नम आंखों से विदाई  दी.सबसे पहले अंतिम यात्रा जमशेदपुर से सरायकेला के डोबो पहुंची जहां लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी.उसके बाद दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर को चांडील आवास पर लाया गया, उसके बाद ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र ले जाया गया.क्षेत्र के लोग भावुक हो गए और नम आंखों से अपने नेता को अंतिम विदाई दी.उसके बाद अंतिम यात्रा आदित्यपुर आवास पहुंची जिसके बाद जमशेदपुर के पार्वती घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया.

    अंतिम यात्रा में सांसद, उप महापौर बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए

    भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं धनबाद जिला के प्रभारी अभय सिंह आज पार्वती स्थित श्मशान घाट में जाकर इचागढ़ के पूर्व विधायक साधु चरण महतो के पार्थिव शरीर में श्रद्धा सुमन माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की और उपस्थित उनके पुत्र सामन्त महतो से मिलकर संवेदन प्रकट करने के साथ ही ढाढ़स भी दीया और साथ ही ईश्वर से इस दुख की घड़ी में भगवान आत्मशक्ति प्रदान पूरे परिवार को करें यह कामना की.

    रिपोर्ट:अन्नी अमृता (जमशेदपुर ) 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news