बिहार के राज्यपाल के खिलाफ सड़कों पर पटना में छात्रों का गुस्सा,पढ़ें पूरी खबर


पटना (PATNA ) पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के सभी छात्र नेता और छात्रों ने 24 नवंबर को विश्वविद्यालय गेट पर शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बिहार के राज्यपाल फागु चौहान की इस्तीफे कि मांग की. यूनिवर्सिटी के वर्तमान कुलपति सुरेंद्र प्रसाद सिंह का विरोध करते हुए राजेन्द्र नगर के पास सड़क जाम और आगजनी किया.
गेट पर पुतला दहन
छात्रों में गुस्सा इतना अधिक था कि छात्रों ने सड़क पर महामहिम का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय समेत कई यूनिवर्सिटी के वर्तमान में कुलपति सुरेंद्र प्रसाद सिंह के विरोध में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के सभी छात्र नेताओं समेत विवि गेट पर पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया.
रिपोर्ट : रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )
4+