BIG BREAKING: पूर्व विधायक साधुचरण महतो का कोलकाता में हुआ निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

    BIG BREAKING: पूर्व विधायक साधुचरण महतो का कोलकाता में हुआ निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : ईचागढ़ विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक साधुचरण महतो का कोलकाता में हुआ निधन. वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनका किडनी की बीमारी का इलाज चल रहा था. पिछले दिनों ही केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कोलकाता टैगोर अस्पताल जाकर उनका हाल-चाल लिया था. उनके निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों में शोक का माहौल है. बता दें कि 23 अक्टूबर को ही उनका किडनी ट्रासंप्लांट हुआ था जिसके बाद से वे लगातार कोलकाता टैगोर अस्पताल में ही थे.

    तेज तर्रार विधायक के रूप में प्रचलित रहे साधु महतो ने 2014 के विधानसभा चुनाव में झामुमो से खड़ी पूर्व डिप्टी सीएम सुधीर महतो की पत्नी सबिता महतो को 42 हज़ार से भी ज्यादा मतों से हराया था. हालांकि, 2019 के चुनाव में वे सबिता महतो से हार गए थे. साधु महतो पर सरकारी कार्यों में बाधा समेत कई प्रकार के मुकदमे भी दर्ज़ थे. विवादों से उनका नाता रहा था, लेकिन जनता के काम के लिए लड़ने-भिड़ने में वे कभी पीछे नहीं हटते थे. स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के विस्थापितों के लिए वे लगातार आवाज़ उठाते रहे थे.

    रिपोर्ट: अन्नी अमृता, जमशेदपुर   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news