कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व सीएम ने राज्य सरकार पर बोला हमला

    कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व सीएम ने राज्य सरकार पर बोला हमला

    जमशेदपुर ( JAMSHEDPUR) - के साकची स्थित गंडक मैदान में जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस मिलन समारोह आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष रघुवर दास , जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा ,पूर्वी सिंहभूम जिला  के प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू , ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भारतीय जनता पार्टी की विशेषता से कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए ,राज्य की सरकार पर जमकर निशाना साधा , राज्य सरकार की गठबंधन की सरकार को राज्य विरोधी, और राज्य के खनिज संपदा का दोहन करने वाली सरकार बताया. वहीं कई भाषाओं को राज्य से अलग करने पर भी पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की एक सोची समझी षड़यंत्र बताते हुए कहा कि मगही, भोजपुरी, हिन्दी, मौथली, अंगिका जैसी भाषाओं को राज्य भाषा से अलग करना मूल वासियों के साथ अत्याचार करने के बराबर है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास के मामले में पूरी तरह से फेल हो चुकी है. जिसका नतीजा है कि इस तरह की अलग अलग रणनितियों से राज्य वासियों को उलझा देना चाह रही है.. वही कार्यक्रम के अंत में भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. इस मिलन समारोह में शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं को उनके क्षेत्र के जनता को राज्य सरकार की सच्चाई की आईना दिखाने का काम करने को कहा.

    रिपोर्ट :  अंकिता कुमारी, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news