कामगार यूनियन की बैठक में छाया रहा रोजगार मुद्दा


धनबाद(DHANBAD): बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के बैनर तले निरसा के दहीबाड़ी में असंगठित मजदूरों का बैठक संपन्न हुआ. बैठक में निरसा में आने वाले कंपनी हनुमंता ग्रुप में नियोजन के लिए योजनाबद्ध तरीके से आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया. बैठक में मुख्य रूप से आए यूनियन के महामंत्री सह निरसा पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने बताया कि यहां रोजगार के कई अवसर हैं. स्थानीय बेरोजगार, विस्थापित, ग्रामीण और पुराने मजदूर एकता बनाकर हक के लिए लड़े, संगठन उनका साथ देगी. उन्होंने कहा कि यहां स्थापित होने वाले हनुमंता ग्रुप कंपनी को स्थानीय युवाओं को रोजगार देना होगा. उन्होंने यह भी कहा कि हमारी लड़ाई कंपनी प्रबंधन से है. ये गुजरात से आई कंपनी हम लोगों के आपसी सद्भाव को खराब कर अपना रोटी सेंकना चाहती है. इस कुटनीति को चलने नहीं दिया जाएगा.
रिपोर्ट: अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड (धनबाद )
4+