आधुनिक पावर में हादसा, हाईवा चालक की हुई मौत
.jpg&w=3840&q=70)
.jpg&w=3840&q=70)
सरायकेला (SARAIKELA) : जिले के कांड्रा थाना के आधुनिक पावर एंड नैचुरल रिसोर्सेज लि. कंपनी के बिरराजपुर रेलवे साइडिंग में ट्रक पर तिरपाल बांधने के दौरान चालक लक्ष्मी शंकर तिवारी की दुर्घटना में मौत हो गयी. परिवार के लोगों ने बताया कि कंपनी से उन्हें शनिवार को दोपहर एक बजे जानकारी दी गयी कि तिरपाल बांधने के दौरान लक्ष्मी शंकर को किसी हाईवा ने धक्का मार दिया है. बारीडीह विद्यापति नगर निवासी लक्ष्मी शंकर एम कुमार ट्रांसपोर्ट कंपनी में चालक का काम करता था. उसके मालिक का नाम महेंद्र यादव है. वह कंपनी के कोयला साइडिंग से कोल हैंडलिंग प्लांट में कोयले की ट्रांस्पोर्टिंग का काम करता था.
रिपोर्ट : विकास कुमार, सरायकेला
4+