मृत किसानों के परिजनों को मिले पांच-पांच करोड़ रुपए मुआवजा - बंधु तिर्की

    मृत किसानों के परिजनों को मिले पांच-पांच करोड़ रुपए मुआवजा - बंधु तिर्की

    गुमला (GUMLA) : केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानून की  वापसी की घोषणा के बाद नेताओं की प्रतिक्रिया जारी है. कांग्रेस इसे अपनी जीत मानते हुए किसानों के लिए बिल वापसी का फैसला सही बता रही है. कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और विधायक बंधु तिर्की ने कहा कि शुरू से ही वे इसका विरोध कर रहे थे. कांग्रेस विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ आंदोलित थी. उन्होंने कहा कि लोक सभा से विधिवत तरीके से इसे वापस लिया जाए और इस आंदोलन में जिसकी मौत हुई है, उन्हें पांच-पांच करोड़ दिया जाए. उन्होंने गुमला परिसदन में इसको लेकर खास प्रेस वार्ता भी की.

    रिपोर्ट : सुशील कुमार सिंह, गुमला



    Related News