धनबाद (DHANBAD) : झरिया थाना क्षेत्र के बनियाहिर स्थित प्राथमिक स्कूल के बंद पड़े शौचालय में एक नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. शव बरामद करने के बाद मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
जानकारी के अनुसार शादी समारोह के दौरान कोई बच्चा प्राथमिक स्कूल के बंद पड़े शौचालय में पेशाब करने गया था. इस दौरान नवजात शिशु पर बच्चे की नजर पड़ी. इसके बाद बच्चे ने आकर लोगों को सूचना दी. मामले की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है. उधर स्थानीय लोगों में इस बात की चर्चा है कि नवजात का शव शौचालय में आया तो कैसे आया. तरह तरह की कहानियां इलाके में प्रचलित है, जिसपर तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता, जब तक जांच पूरी न हो जाए.
रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड (धनबाद)
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

