हे राम! आप कैसे बेटे हैं! बूढ़े तो एक दिन आप भी होंगे, किन बच्चों से धनबाद एसएसपी ने कही ये बात, पढ़िए खबर

    हे राम! आप कैसे बेटे हैं! बूढ़े तो एक दिन आप भी होंगे, किन बच्चों से धनबाद एसएसपी ने कही ये बात, पढ़िए खबर

    धनबाद(DHANBAD): टुंडी के लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में वृद्ध माता-पिता को देखने के बाद धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने कहा है कि मैं पहली बार लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम आया हूं. यहां आकर मुझे बहुत ही अच्छा लगा और मैं आश्रम के सभी सदस्यों को शुक्रिया करना चाहता हूं कि सदस्य इन लोगों को अपने मां-बाप की तरह सही ढंग से देखभाल कर रहे है. मैं बहुत खुश हूं कि मुझे इस आश्रम में आकर कुछ पल बिताने का मौका मिला. साथ ही मुझे दुख भी है की वे कैसे बेटे हैं, जो अपने मां-बाप को घर से निकाल देते हैं. वह क्यों भूल जाते हैं कि उनका भी दिन आएगा, वह भी बूढ़े होंगे. इसलिए मैं उनसे निवेदन करता हूं कि अपने मां-बाप को इस आश्रम से ले जाकर घर में सेवा करे. 

    हे राम! आप कैसे बेटे हैं

    आश्रम के संस्थापक सह अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद गद्दी ने कहा कि आज मैं तहे दिल से धनबाद एसएसपी और ग्रामीण एसपी को धन्यवाद देता हूं कि वह आश्रम आयें और आश्रम में रह रहे वृद्ध मां-बाप के साथ उन्होंने कुछ पल बिताया. मैं उनसे निवेदन करता हूं कि वह हमारे आश्रम आते रहें ताकि इन लोगों का भी मन लगा हुआ रहेगा. वहीं इस अवसर पर टुंडी थाना प्रभारी, आश्रम के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद गद्दी, आश्रम के सचिव डॉ डी सरण, कार्यकारिणी अध्यक्ष बी सुधीर, सुबल सिंह, शांति देवी सहित आश्रम के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

    रिपोर्ट: अभिषेक कुमार सिंह, ब्युरो हेड(धनबाद)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news