सरायकेला में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया

    सरायकेला में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया

    सरायकेला ( saraikela) - झारखंड अपना 21 वां स्थापना दिवस समारोह तथा बिरसा मुंडा की जयंती आज मना रहा है. इस मौके पर भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय द्वारा जनजातीय गौरव दिवस मनाने का भी कार्यक्रम चल रहा है. इस दौरान जिला प्रशासन, विभिन्न राजनीतिक दल तथा विभिन्न संस्थाओं के द्वारा बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जनजातीय गौरव का उत्सव मनाया जा रहा है. भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के सांसद प्रतिनिधि शंभू मंडल के नेतृत्व में आज सरायकेला जिला के कोलाबिरा में ग्रामीण फुटबॉल एकेडमी के बैनर तले जनजातीय गौरव दिवस का कार्यक्रम बनाया गया। इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी ने झारखंड के विकास का संकल्प लिया। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा तथा जय झारखंड के नारे लगाए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के सांसद प्रतिनिधि शंभू मंडल ने कहा कि आज का दिन हर झारखंड वासियों के लिए गौरव व ऐतिहासिक दिन है। इस दिन झारखंड की स्थापना हुई। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी है। उन्होंने सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस खास दिन को आज पूरा देश जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मना रहा है। यह झारखंड वासियों के लिए बड़ा मौका है। उन्होंने कहा कि इस मौके पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि झारखंड से जुड़ी जनजातीय संस्कृति, नृत्य, कला के संरक्षण की दिशा में हम सभी को बेहतर तरीके से आगे प्रयास करना चाहिए। ताकि हम अपनी समृद्ध संस्कृति को बचा सके और इसका उत्थान कर सके.

    रिपोर्ट : विकास कुमार, सरायकेला


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news