जिसके गुलेल का होगा सबसे सटीक निशाना, होगा वही भगवान बिरसा मुंंडा कप का हकदार

    जिसके गुलेल का होगा सबसे सटीक निशाना, होगा वही भगवान बिरसा मुंंडा कप का हकदार

    जामताड़ा (JAMTARA) : भगवान बिरसा मुंडा की आज जयंती है. आज ही झारखंड अपना 21वां स्थापना दिवस भी मना रहा है. इस अवसर पर प्रथम अंतर जिला स्लिंगशॉट (गुलेल) प्रतियोगिता 2021 "भगवान बिरसा मुंडा कप" का शुभारंभ हुआ. यह प्रतियोगिता स्लिंगशॉट एसोसिएशन झारखंड द्वारा आयोजित किया गया है.

    इसमें प्रदेश के सात जिला जामताड़ा, दुमका, देवघर, गोड्डा, धनबाद, गिरीडीह, बोकारो के लगभग डेढ़ सौ खिलाड़ी भाग ले रहें हैं. इसका उद्घाटन एसडीओ संजय कुमार पांडेय, जिला खेल पदाधिकारी प्रधान मांझी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी और समाजसेवी आभा आर्या ने भगवान बिरसा मुंडा के फ़ोटो पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया. एसडीओ ने अपने संबोधन में बताया कि यह खेल कोई नया नहीं है. यह झारखंड के गांवों की जीवन्त विद्या है जो हमेशा से ही यहां की जीवन शैली में बसी रही है. आदिवासी संस्कृति में गुलेल का अहम स्थान है. आने वाले समय में यह खेल जामताड़ा के साथ राज्य की सीमा को लांघ राष्ट्रीय क्षितिज पर अपना दम-खम दिखाएगा. इस खेल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रेडिशनल खेल के रूप में मान्यता प्राप्त है. स्लिंगशॉट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव दीपक दुबे ने बताया कि गुलेल का ही नाम स्लिंगशॉट है. आज अंतर जिला "भगवान बिरसा मुंडा" कप के नाम में शुरू हुआ हैं. आज महाराष्ट्र में आयोजित इसी खेल में झारखंड के पांच विजेताओं को भी सम्मानित किया गया है.

    रिपोर्ट: आरपी सिंह, जामताड़ा

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news