लखीबागी में 97 लाख की लागत से बनेगा पार्क,जिला परिषद प्रधान शालिनी गुप्ता ने किया शिलान्यास

    लखीबागी में 97 लाख की लागत से बनेगा पार्क,जिला परिषद प्रधान शालिनी गुप्ता ने किया शिलान्यास

    कोडरमा (KODERMA) - जिला मुख्यालय से सटे लखीबागी में भी जल्द लोगों और बच्चों को पार्क की सुविधा उपलब्ध होगी. सोमवार को जिला परिषद प्रधान शालिनी गुप्ता ने 97 लाख 31 हजार रुपए की लागत से बनने वाले पार्क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. जिला परिषद डाक बंगला भूमि के एक बड़े भाग में इस पार्क का निर्माण कराया जाना है. इसके बनने से कोडरमा नगर पंचायत के साथ ही ग्रामीण इलाके के लोगों को लाभ होगा. 

    वाटर फाउंटेन और बच्चों के लिए झूले की व्यवस्था

    बता दें कि पार्क में वाटर फाउंटेन के साथ ही बच्चों के लिए झूला की भी व्यवस्था रहेगी. जिला परिषद प्रधान शालिनी गुप्ता ने बताया कि 15वें वित्त आयोग से इस पार्क का निर्माण कराया जा रहा है. साथ में जल्द ही इस जगह पर मार्केट कॉम्लेक्स का भी निर्माण कराया जाएगा. पार्क और मार्केट के बनने से लोगों को सुविधाएं मिलेंगी तो वहीं कई लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हो सकेगा. इस शिलान्यास कार्यक्रम में डीडीसी लोकेश मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ डीपी सक्सेना, डीपीआरओ पारस यादव, जिला अभियंता रामजी प्रसाद, संजीव समीर, सुशील अग्रवाल, अजीत वर्णवाल, सुंदर सोनी समेत अन्य लोग मौजूद थे.

    रिपोर्ट : संजय कुमार, कोडरमा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news