डुमरी के इंडियन बैंक में लगी आग, लाखों के नुकसन की आशंका

    डुमरी के इंडियन बैंक में लगी आग, लाखों के नुकसन की आशंका

    गिरिडीह (GIRIDIH) - डुमरी के इंडियन बैंक सुइयाडीह की शाखा में रविवार देर रात आग लग गई. फिलहाल आग लगने से लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र की है. बता दें कि इंडियन बैंक सुइयाडीह शाखा से आस पड़ोस के लोगों ने धुआं निकलते देखा. इसके बाद आग लगने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और घटना की जानकारी बैंक कर्मी को दी गई.  बैंक कर्मी ने आकर देखा तो बैंक में आग की लपटें निकल रही थी. आनन-फानन में बैंक की खिड़की और दरवाजों को खोला गया. हालांकि आग इतनी तेज लगी हुई थी कि बुझाना काफी मुश्किल था.

    मशक्कत के बाद आग पर काबू

    स्थानियों द्वारा गिरिडीह दमकल विभाग को आग लगने की जानकारी दी गई. दमकल विभाग ने पहुंच कर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. फिलहाल बैंक में हुए नुकसान का पता नहीं चल पाया है, लेकिन बैंक कर्मी शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की बात बता रहे हैं. वहीं बैंक के स्टाफ लाखों रुपए के नुकसान होने की आशंका जता रहे हैं. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया.

    रिपोर्ट : दिनेश कुमार, गिरिडीह


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news