जरूरतमंद लोगों को कानूनी जानकारी के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर का आयोजन


गुमला (GUMLA) - सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वालों को उनके कानूनी अधिकार की जानकारी देने के साथ ही लोगों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के सोच से न्यायपालिका और कार्यपालिका के द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें न्यायपालिका के पदाधिकारी के साथ कार्यपालिका के पदाधिकारी भी मौजूद रहते है.
लोगों को दी जा रही कानूनी जानकारी
गुमला जिला के नगर भवन के साथ ही ब्लॉक स्तर भी आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों को जहां कानून की जानकारी दी गयी. वहीं लोगों को उनके लिए सरकार संचालित योजनाओं का लाभ भी दिलाया गया. जिसमें सामाजिक सुरक्षा समाज कल्याण के साथ ही प्रधानमंत्री आवास के अलावा रोजगार से जुड़ी योजनाओं का लाभ दिलाया गया. जिला के प्रधान न्यायाधीश ने बताया कि इस तरह का कार्यक्रम सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर आयोजित की जा रही है. लोगों को कानून की जानकारी मिल सके इस दिशा में पहल है.
कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंदों को लाभ
वहीं इस कार्यक्रम में मौजूद जिला के उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम के माध्यम से लोगों तक विकास की योजनाएं पहुंचाई जाती है. जिसका सीधा लाभ उन लोगों को मिल रहा है जो वास्तव में जरूरतमंद है. वहीं इस कार्यक्रम में मौजूद जिला के अपर समाहर्ता सुधीर कुमार गुप्ता ने कहा कि सभी सरकारी कर्मी को सेवा शब्द का मतलब समझना होगा तभी जाकर लोगों तक सही रूप से बिकास का योजना पहुंच पाएगा. सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से शुरू की गई यह पहल निश्चित रूप से काफी सराहनीय है. इससे एक तो कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच की दूरी कम हो रही है. वहीं जरूरतमंदों को विकास योजनाओ का लाभ मिल पा रहा है.
रिपोर्ट : सुशील कुमार सिंह, गुमला
4+