निरसा में काली मंदिर जीर्णोद्धार को लेकर सात दिवसीय श्री-श्री शत चंडी महायज्ञ की हुई शुरुआत

    निरसा में काली मंदिर जीर्णोद्धार को लेकर सात दिवसीय श्री-श्री शत चंडी महायज्ञ की हुई शुरुआत

    धनबाद(DHANBAD) : जिले के निरसा कांटा पुलिस निरीक्षक कार्यालय के समीप नवनिर्मित काली मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर सात दिवसीय श्री श्री 108 शत चंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया.  इसी क्रम में शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में 251 महिलाएं माथे पर कलश लेकर नंगे पांव भलजोरिया रोड स्थित खुदिया नदी घाट पहुंची. यहां पुरोहितों ने मंत्रोउच्चारण एवं पूजा अर्चना कर सभी के कलश में जल भरा. इसके बाद सभी वापस यज्ञ स्थल पहुंचीं.

    लगातार हो रही बारिश के बावजूद कलश यात्रा के दौरान काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष जय माता दी के नारे लगाते हुए चले जा रहे थे. जय माता दी के नारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. आयोजक संजय सिंह ने बताया कि काली मंदिर जीर्णोद्धार को लेकर सात दिवसीय श्री श्री 108 शत चंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है. इसकी शुरुआत आज कलश यात्रा के साथ हुई है. यह 19 नंबर तक चलेगा. सात दिन तक यज्ञ स्थल पर प्रवचन कार्यक्रम भी चलेगा.

    रिपोर्ट: अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड (धनबाद)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news