धनबाद के मटकुरिया में पानी की पाइप फटने से सड़क बनी तालाब,लाखों लीटर पानी बर्बाद

    धनबाद (DHANBAD) :  कोयलांचल में कहीं पानी का संकट तो कहीं पानी की बर्बादी. कोयलांचल और पानी संकट का बहुत ही पुराना रिश्ता है. साल के 365 दिन यहां कहीं न कहीं पानी के लिए सड़क जाम होती रहती है. ऐसे में अगर पानी की बर्बादी हो तो सवाल तो उठेंगे ही. इधर शनिवार को धनबाद के मटकुरिया श्मशान घाट स्थित जल मीनार की पाइप लाइन फट जाने से लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है.

    श्मशान घाट लबालब भर गया

    पानी बहने से श्मशान घाट लबालब भर चुका है. पाइप फटने से मटकुरिया क्षेत्र के आसपास की करीब 20 हजार की आबादी जलसंकट से जूझ  रही है. मामले की सूचना नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार को दी गई. इसके बाद उन्होंने पीएचईडी विभाग से जल्द मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है. स्थानीय शशि महतो ने बताया कि मटकुरिया, विकास नगर, चेकपोस्ट और अन्य इलाकों में इसी जलमीनार से पानी की आपूर्ति की जाती है.

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड (धनबाद)



    Related News