लिहिएं अरग हे मइया, दिहीं आशीष हजार... रांची के बटन तलाब पर आस्था के महापर्व का संध्या अर्घ्य


रांची (RANCHI) : अस्तगामी सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए के लिए रांची के अरगोड़ा तलाब, बटन तालाब, जोड़ा तलाब आदि के घाटों पर रौनक है. द न्यूज पोस्ट ने रांची के डोरंडा स्थित बटन तालाब का नज़ारा लिया. करीब डेढ़ साल बाद कोरोना का खौफ कुछ कम होने से श्रद्धालुओं में अलग ही उत्साह देखने को मिला. छठ गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय है.
पूजा समिति के सदस्य आशीष कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है. लाल बैरिकेटिंग की गई है, ताकि कोई हादसा नहीं हो. बताया कि पूजा कमिटी के सदस्य अर्घ्य के समय खुद भी तैनात हैं ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हो. महिलाओं के वस्त्र बदलने के लिए एक अस्थायी कक्ष का निर्माण किया गया है. वहीं सुरक्षा की भी पुख्ता व्यवस्था है.
रिपोर्ट : अभिनव कुमार, रांची
4+