भाकपा माओवादी नक्सली बैलून सरदार, सूरज सरदार और गीता मुंडा ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

    भाकपा माओवादी नक्सली बैलून सरदार, सूरज सरदार और गीता मुंडा ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

    रांची (RANCHI) : झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुर्नवास नीति अपना सकारात्मक असर दिखा रही है. अब तक भाकपा माओवादी सहित अन्य कई प्रतिबंधित नक्सली संगठनों के कई बड़े इनामी नक्सली से लेकर दस्ता सदस्य आत्मसमर्पण कर चुके हैं. इसी कड़ी में भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के केंद्रीय कमेटी सदस्य अनल दा उर्फ  पति राम मांझी की टीम के सक्रिय एरिया कमांडर बैलून सरदार, गाजी उर्फ सूरज सरदार एवं दास्तां सदस्य गीता मुंडा ने झारखंड पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया.

    सोमवार को रांची में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस पदाधिकारियों के सामने बैलून सरदार, गीता मुंडा और गाजी उर्फ सूरज मुंडा ने आत्मसमर्पण किया. पुलिस की लगातार बढ़ती दबिश, संगठन के अतिरिक्त शोषण से  परेशान होकर  इन तीनों नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. एरिया कमांडर बैलून सरदार , ग्राम राय जामा, थाना खरसावां जिला सरायकेला खरसावां का रहने वाला है. वहीं दस्ता सदस्य गीता मुंडा ग्राम बोन्डोडीह बलबेड़ा थाना, तमाड़ जिला रांची की निवासी है.

    रिपोर्ट : अभिनव कुमार, रांची


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news