दुमका(DUMKA) – कुछ ही दिनों में छठ महापर्व आने वाला है. छठ के पर्व में स्वच्छता का विशेष महत्त्व है. आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत दुमका में जिला प्रशासन द्वारा शहर की साफ सफाई की गई. डीसी रविशंकर शुक्ला और एसपी अम्बर लकड़ा सहित कई वरीय अधिकारी, जिला पुलिस बल के जवान, एसएसबी के जवान और अधिकारी, NCC कैडेट्स और आम लोगों ने हाथों में झाड़ू लेकर शहर के गांधी मैदान की सफाई किया.
सार्वजनिक स्थलों की सफाई
इस मौके पर डीसी रविशंकर शुक्ला ने कहा कि जीवन में स्वच्छता का विशेष महत्त्व है, और सफाई सिर्फ अपने घरों की ही नहीं आसपास के क्षेत्रों की भी होनी चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि यह आम लोगों के लिए एक संदेश है की घर के साथ साथ आस पास और सार्वजनिक स्थलों की सफाई करना भी उनका दायित्व है.
रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

