धनबाद में गंगा आरती, नमामि गंगे योजना के तहत किया गया योगाभ्यास

    धनबाद में गंगा आरती, नमामि गंगे योजना के तहत किया गया योगाभ्यास

    धनबाद (DHANBAD) - नमामि गंगे योजना" के तहत "गंगा उत्सव" के दौरान प्रमुख जलस्रोतों के तटों / घाटों पर श्रमदान, प्रतियोगिताएं, वृक्षारोपण, गंगा चौपाल सहित विभिन्न सांस्कृतिक तथा जागरुकतापरक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रभात फेरी, श्रमदान से स्वच्छता, घाटों की सफाई सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए. साथ ही जलस्त्रोतों के तटों/घाटों को स्वच्छ बनाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया.

    रंगोली प्रतियोगिता 

    इस संबंध में निदेशक, एनईपी ने बताया कि निरसा प्रखंड में योगाभ्यास का कार्यक्रम किया गया. पूर्वी टुंडी में योगाभ्यास, रंगोली प्रतियोगिता और गंगा आरती का आयोजन किया गया. बलियापुर में योगाभ्यास किया गया. कालियासोल में गंगा आरती की गई. एग्यारकुण्ड प्रखंड में गंगा आरती के साथ रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई.

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news