पुलिस के सामने ही किन्नरों ने युवक की क्यों कर दी धुनाई, पढ़िए रिपोर्ट में


रामगढ़(RAMGARH) - रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर के पास किन्नरों एक युवक की जमकर पिटाई की. किन्नरों का आरोप है कि युवक ने उनके साथ कुछ बदसलूकी की और अशब्द कहा. कई किन्नर युवक की धुनाई करते रहे और पुलिस मूकदर्शक बनी रही. हालांकि स्थानीय लोगों ने युवक को किन्नरों की पिटाई से बचाया.
वसूली कर रहे थे किन्नर
रामगढ़ जिले में आए दिन किन्नरों द्वारा हंगामा और मारपीट की खबरें सामने आते रहती है. दीपावली पर किन्नरों की एक टोली दुकानदारों से मनमाना वसूली कर रहा था. जिस पर युवक ने आपत्ति जताई. जिससे नाराज होकर सभी किन्नर युवक पर एक साथ टुट पड़े और पिटाई करने लगे.
किन्नरों का आतंक
बता दें कि जिला में सभी छोटे-बड़े दुकानदार किन्नरों के आतंक में रहते हैं. रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में किन्नरों का कुछ परिवार निवास करता है. बता दें कि आए दिन पर्व त्योहारों में इनका आतंक हमेशा लगा रहता है. जिस कारण स्थानीय और छोटे दुकानदार इनसे डरे और सहमे रहते हैं.
रिपोर्ट : गुड्डू पांडेय, रामगढ़
4+