बैंक में आग लगने से लाखों का नुकसान, कैश और उपकरण जल कर खाक

    बैंक में आग लगने से लाखों का नुकसान, कैश और उपकरण जल कर खाक

    गिरिडीह (GIRIDIH) जिले के बगोदर प्रखंड अंतर्गत अटका स्थित बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच में अहले सुबह आग लग जाने से बैंक में रखे कैश जलकर खाक हो गए है.उठते धुएं को देखते हुए ग्रामीण के होश उड़ गए और इस बात की चर्चा देखते ही देखते चारों तरफ फैल गई स्थानीय लोगों द्वारा बगोदर पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. वही आग पर काबू पाने के लिए पहले से ही ग्रामीण कोशिश कर रहे थे परंतु आग इतना फैल चुका था कि ग्रामीणों के बस की बात नहीं थी.

    थाना प्रभारी ने संभाला मोर्चा

    पुलिस द्वारा दिए गए सूचना के बाद  दमकल पहुंचा और आग पर काबू पाया गया है.वहीं इस आग पर काबू पाने के लिए बगोदर थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने  दमकल वाटर हैंडल को लेकर खुद आग बुझाने में खुद उतर गए.वही घटना की सूचना पर बगोदर विधायक बिनोद सिंह भी अटका स्थित घटना स्थल पर पहुंचे तथा घटना का जायजा लिया.फिलहाल पुलिस जांच में जुट चुकी है, आखिर बैंक में आग कैसे लगी. वही आग के अंबार को देखते हुए यह आशंका जताई जा रही है कि बैंक में रखे कैश भी जल गए होंगे,फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है.  आग पूरी तरह से बुझ चुकी है तथा पुलिस अपने काम में लग गई है.
     वहीं बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि छठ पूजा और दिवाली को देखते हुए बैंकिंग कार्य किसी प्रकार से बाधित ना हो तथा सरकार से मांग करते हुए कहा है कि सरिया अनुमंडल में एक दमकल की व्यवस्था अविलंब करवाई जाए नहीं, तो भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले उग्र आंदोलन किया जाएगा

    रिपोर्ट: दिनेश कुमार (गिरिडीह )


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news