खदान के अंदर से पुलिस को निशाना बनाकर फेक रहे हैं बम, मुठभेड़ की आशंका

    खदान के अंदर से पुलिस को निशाना बनाकर फेक रहे हैं बम, मुठभेड़ की आशंका

    धनबाद (DHANBAD) 40 घंटों से पुलिस के लिए गंभीर चुनौती बने हुए हैं केबल चोर. निरसा की भाग्यलखी खदान के भीतर की भौगोलिक स्ठिति से पूरी तरह से अवगत होने का लाभ उठाकर केबल चोर खदान में ही बैठे हैं. बाहर से पुलिस उनको घेर रखी है. लेकिन अब पुलिस का धैर्य भी जवाब देने लगा है और ग्रामीण एसपी और एसडीपीओ ने पूरी तरह से मोर्चा सभाल लिया है. इसकी परवाह किए बिना केबल चोर खदान के भीतर से लगातार बम चार्ज कर रहे हैं. 

     पुलिस दल अब बुलेट  प्रूफ़ जैकेट और स्वचालित हथियारों के साथ खदान में घुसने की सतही तैयारी कर रहा है. बता दें कि रविवार की देर रात  को केबल काटने  पहुंचे चोरों को जब सुरक्षाकर्मियों  ने ललकारा तो उनपर बमों से हमला बोल दिया. अपने को कमजोर होते देख चोर खदान में घुस गए और अभी भी भीतर ही हैं,और वहीं से पुलिस टीम को निशाना कर बम फेक  रहे हैं. कोई रास्ता नहीं देख पुलिस दल अब खदान के भीतर जाने की तैयारी  कर रहा है. खदान के भीतर कोयला चोर तैयार बैठे हैं. ऐसे  में पुलिस के साथ फिर मुठभेड़ हो जाए ,तो आश्चर्य नहीं. वैसे खदान के बाहर तीर्थ सा नजारा है और तमाशा देखने वालों की भीड़ लगी हुई है.

    रिपोर्ट:अभिषेक कुमार सिंह (धनबाद )



    Related News