जमशेदपुर(JAMSHEDPUR)-लौहनगरी जमशेदपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. भाजपा नेता राम सिंह मुंडा पर अज्ञात हमलावरों ने उनके घर के ही पास लाठी डंडे और रौड से हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया. बता दें कि उनके बायें हाथ की हड्डियां तीन जगह पर फ्रैक्चर बताई जा रही हैं. घटना परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा में हुई जब राम सिंह मुंडा बाईक से सोपोडेरा अपने घर से टेल्को घोड़ाबांधा स्थित केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के आवास के लिए निकल रहे थे. रास्ते में बाईक पर सवार लोगों ने राम सिंह मुंडा की बाईट रूकवाई और हमला कर दिया. घटना को अंजाम देकर अपराधी बाईक से ही फरार हो निकले. जिसके बाद राम सिंह मुंडा का सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज हुआ. जिसके बाद वे बेहतर इलाज के लिए ब्रह्मानंद अस्पताल चले गए हैं. राम सिंह मुंडा प्रदेश भाजपा अनुसूजित जनजाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी हैं. वे भाजपा महानगर में भी महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं. घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई है.
रिपोर्ट : अन्नी अमृता, जमशेदपुर
Thenewspost - Jharkhand
4+


