NEET-UG: ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1563 बच्चे आज देंगे री-एग्जाम, शिक्षा मंत्रालय की निगरानी में होगी परीक्षा

    NEET-UG: ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1563 बच्चे आज देंगे री-एग्जाम, शिक्षा मंत्रालय की निगरानी में होगी परीक्षा

    TNP DESK:-NEET-UG मे  ग्रसे मार्क्स पाने  वाले कुल 1563 विधयार्थियों का आज री-एग्जाम देना होगा . 6 सेंटरों पर एक ही शिफ्ट में परीक्षा होगी. इस दौरान शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी सेंटर पर मौजूद रहेंगे. परीक्षा सेंटर पर दोपहर के 1:30 बजे  तक ही सभी छात्र छात्राओ को एंट्री मिलेगी . परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू हो जाएगी. जो शाम 5:20 बजे खत्म हो जाएगी. आपको बता दें कि इस परीक्षा का रिजल्ट 30 जून को आएगा.

    कुल 6 शहरों में हो रहे परीक्षा

    NEET री-एग्जाम उन्ही छः शहरों मे हो  रहा है , जहां समय के नुकसान के चलते बच्चों को ग्रेस मार्क्स दिए गए थे. री-एग्जाम उन्ही छः शहरों मे हो रहे है लेकिन इस बार सेंटर  बदल दिए गए है.

    ये  है वो छः शहर

    बालोद छत्तीसगढ़, दंतेवाड़ा –छत्तीसगढ़, सूरत गुजरात ,मेघालय-मेघालय,बहादुरगढ़-हरियाणा ,चंडीगढ़ .

    विवादों में रहा है NEET-UG एग्जाम

    5 मई को NEET-UG कि परीक्षा के बाद तुरंत बाद ही प्रश्न पत्र लीक होने की बात सामने आ गई . जिसके बाद पूरे देश भर में सभी विद्यार्थियों ने जगह जगह प्रदर्शन करने लगे थे उसके बाद उन्होंने NTA पर भी सवाल खड़े किए थे. 4 जून को परिणाम आने के बाद परीक्षा मे 67 बच्चों ने टॉप किया था. उन्हे पूरे 720/720  नंबर मिले थे. इस बाद इस मामले को लेकर जब घमासान मच गया था . इन सब चीजों के बाद ये पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट मे पहुंचा था. कई याचिकाएं भी दायर किया गया था. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 1563 बच्चों  को फिर से परीक्षा मे बैठना होगा.



    Related News