शर्मनाक : 12 वर्षीय बच्ची से गैंग रेप , दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा मासूम का इलाज

    शर्मनाक : 12 वर्षीय बच्ची से गैंग रेप , दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा मासूम का इलाज

    दुमका(DUMKA): दुमका जिला के गोपीकंदर थाना क्षेत्र की एक 12 वर्ष की बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. घटना 6 जुलाई की है. गुरूवार को पीड़िता को इलाज के लिए पीजेएमसीएच में भर्ती करवाया गया है. 

    यह है पूरा मामला 

    अस्पताल में इलाजरत बच्ची का गुरूवार को एसआई श्वेता कुमारी ने बयान दर्ज किया. पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि बुधवार की सुबह वह स्कूल गई हुई थी. जब उसने स्कूल बैग खोला तो पाया कि वह कॉपियां लाना भूल गयी है. वह कॉपी लाने के लिए वापस अपने घर जा रही थी कि रास्ते में एक मारुति वैन खड़ी थी. मारूती वैन में दो आदमी थे. उन लोगों ने बच्ची से उसका नाम पूछा और कहा कि गांव में नदी किधर है, उसका रास्ता बताये. वह नदी का रास्ता बता रही थी कि उसे चक्कर आने लगा और वह बेहोश हो गई. होश आने पर उसने पाया कि वह एक ऑटो में है. उसके पास एक ही आदमी था जो मारूती वैन का चालक था. उसके कमर और बदन में तेज दर्द हो रहा था. मारूती वैन चालक उसे ऑटो से लेकर गोड्डा जिला के एक जंगली इलाके में ले गया. वह उसे डराने-धमकाने लगा और कहा कि यदि किसी को बताया तो उसकी हत्या कर देगा. पीड़िता के मुताबिक मारूती चालक ने उसके साथ गोड्डा के जंगल में रेप किया जबकि मारूती के साथ रास्ते में मिले पहले व्यक्ति ने बेहोशी की हालत में ही उसके साथ रेप किया था. मारूती चालक उसका रेप करने के बाद उसे जंगल में ही छोड़कर चला गया. वहां से पैदल चल कर वह पास के गांव में पहुंची और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी. वहां एक व्यक्ति उसके गांव को जानता था. उसने रात में बच्ची को आश्रय दिया और गुरूवार की सुबह उसे उसके घर पहुंचा दिया. बच्ची ने सारी बात अपनी मां को बतायी और मां उसे लेकर थाना पहुंची.

    बच्ची ने पुलिस को बताया है कि जिन दो लोगों ने उसके साथ रेप किया है उनमें से एक मास्क लगाये हुए और मुरेठा बांधे हुए था. जबकि दूसरे को वह सामने आने पर पहचान लेगी. बच्ची का दुमका के फूलो झानो मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news