पाकुड़ में 11 क्रशर यूनिट सील, खनन टास्क फोर्स की संयुक्त कार्रवाई में अनियमितताएं उजागर

    पाकुड़ में 11 क्रशर यूनिट सील, खनन टास्क फोर्स की संयुक्त कार्रवाई में अनियमितताएं उजागर

    पाकुड़ (PAKUR): पाकुड़ जिले में अवैध खनन व पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी पर नकेल कसते हुए खनन टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने  बड़ी कार्रवाई की. पाकुड़ अंचल क्षेत्र के विभिन्न मौजों में स्थापित क्रशर यूनिटों पर औचक निरीक्षण कर 11 क्रशर यूनिटों को गंभीर अनियमितताओं के आधार पर तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया.

    यह कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी और प्रदूषण नियंत्रण पर्षद, दुमका की संयुक्त टीम द्वारा की गई. निरीक्षण के दौरान कई यूनिटों में पर्यावरणीय, कानूनी और तकनीकी मानकों की घोर अनदेखी पाई गई, जिसके चलते उन्हें अगली आदेश तक बंद करने का निर्णय लिया गया.

    सील किए गए क्रशर यूनिटों में निम्नलिखित नाम शामिल हैं:

    एच. अली स्टोन वर्क्स
    मोरसलिम शेख
    अकबर स्टोन वर्क्स
    मेसर्स कयसुधीन शेख
    मेसर्स टू स्टार स्टोन वर्क्स
    यार मोहम्मद
    मेसर्स निपुल शेख
    मेसर्स नूर स्टोन वर्क्स
    मेसर्स न्यू सूर्या स्टोन वर्क्स
    मेसर्स अजहर इस्लाम

    सभी क्रशर यूनिटों का बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया है, ताकि वे किसी भी स्थिति में संचालन न कर सकें. प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि नियमों की अवहेलना करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

    नंद किशोर मंडल/पाकुड़।


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news