BREAKING : 10 वीं कक्षा के छात्र का शव पेड़ से लटकता मिला, क्षेत्र में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

    BREAKING : 10 वीं कक्षा के छात्र का शव पेड़ से लटकता मिला, क्षेत्र में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

    दुमका ( DUMKA) -    दुमका जिला के नगर थाना क्षेत्र के न्यू बांधपाडा मुहल्ला के पीछे एक नाबालिग किशोर का शव बरगद के पेड़ से लटका मिला. मृतक किशोर 10वीं कक्षा का छात्र था. आज सुबह 5 बजे वो घर से निकला था. काफी देर तक घर नहीं पहुंचा, तो परिजन खोजने निकले तो उसका शव पेड़ से लटका मिला.  संदिग्ध परिस्थिति में शव पेड़ से लटका हुआ है. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुचीं. पुलिस तमाम बिन्दुओं पर अनुसंधान में जुट गई है.
     हम आपको बता दें कि 2 सिंतबर को श्री अमडा गांव के समीप पेड़ से लटका एक नाबालिग किशोरी के शव बरामद हुआ था. उसके पहले पेट्रोल कांड में एक नाबालिग किशोरी जान गवां चुकी है. जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त है.

    रिपोर्ट - पंचम झा, दुमका 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news