टीएनपी डेस्क(TNP DESK):सोशल मीडिया पर आए दिन हमें ऐसे अजीबोगरीब वीडियो देखने को मिलते है जिसे देखकर अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होता है कि यह सच भी हो सकता है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने सभी को हैरानी में डाल दिया है.वीडियो में ऐसा क्या है जिसको लेकर लोग चर्चा कर रहे हैं चलिए आपको बताते है.
हुक्का पीने के लिए ऐसी ओछी हरकत !
जलती चिता की राख से भरा हुक्का –
— Sachin Gupta (@Sachingupta) April 12, 2026
उत्तर प्रदेश के जिला हापुड़ में एक अम्मा की चिता जल रही थी। 3 युवक पहुंचे। जलती चिता से उपला निकाला और हुक्का भरा। बाकायदा इसकी Reel बनाई और सोशल मीडिया पर डाली।@hapurndtv pic.twitter.com/9UrDINo43w
आपको बताये कि जब भी किसी इंसान की मृत्यु होती है तो उसके अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट पर ले जाया जाता है कहा जाता है कि जब तक चिता जल न जाए तब तक मरने वाले की आत्मा को शांति नहीं मिलती है.वही जलती हुई चिता से छेड़छाड के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है लेकिन सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमे जलती हुई चिता के साथ कुछ युवकों ने ओछी हरकत की है.
तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शमशान घाट पर एक चिता जल रही है वही कुछ असमाजिक तत्व के युवक वहां पहुंचते है और हुक्का पीने की तलब को मिटाने के लिए इतने ज्यादा नीचे गिर जाते है कि जलती चिता से उपले निकालकर हुक्का भरने लगते है.सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने अब लोगों में इस चर्चा को छेड़ दिया है कि क्या लोग अब इतने असंवेदनाशील हो चुके है कि उन्हें किसी के मरने और उसकी जलती चिता से भी कोई फ़र्क नहीं पड़ता है.अब लोगों पर नशा इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि लोग किसी भी तरह से बस अपने नशे की तलब को मिटाना जरूरी समझते है.
शर्मासार करनेवाला है वीडियो
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वह असंसवेदनशिलता को दिखाता है.वीडियो को सोशल मीडिया हैंडल एक्स यानी ट्विटर पर शेयर किया गया है जिसमे देखा जा रहा है कि कुछ युवक जलती हुई चिता से कोयला निकाल कर अपना हुक्का भरने लगते है और फिर वहीं बैंठकर हुक्का पीते है.इस वीडियो को देखकर हर कोई अचंभित है कि क्या अब यही दिन देखना बाकी रह गया था.
पढ़ें कहां का पूरा मामला
आपको बता दें कि यह पूरा मामला हापुड़ का है जहां हाफिजपुर क्षेत्र के महमूदपुर गांव में शमशान घाट से वीडियो सामने आया है.बताया जा रहा है कि यहां किसी की मृत्यु हो गई थी जिसके शव को जला दिया गया और परिवार वाले अंतिम संस्कार करके घर लौट गए तभी उसके बाद युवकों ने इस कांड को अंजाम दिया है.जैसा ही मृतक की परिजनों को इस बात का पता चला परिजन भागते भागते शमशान घाट पुहंचे लेकिन तब तक वहां से वह युवक फरार हो चुके थे.मामले में थानाप्रभारी हाफिजपुर प्रवीण कुमार ने जानकारी दी है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है हुक्का को बरामद कर लिया गया है वही एक युवक को विरासत में भी लिया गया है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


