टीएनपी डेस्क(TNP DESK):ईरान इजराइल युद्ध को लेकर भारत पर भी अब पेट्रोलियम गैस और एलपीजी गैस का खतरा मंडरा रहा है जिसको देखते हुए सरकार ने जमाखोरी रोकने और सभी सुविधाओं को सुचारू रूप से उपलब्ध कराने को लेकर नियमों में कुछ बदलाव किए है, जहां गैस सिलेंडर पहले 21 दिन बाद बुक किया जा सकता था तो वही एलपीजी सिलेंडर को बुक करने के लिए 25 दिन का समय निर्धारित किया गया है यानी 25 दिन से पहले आप एलपीजी गैस सिलेंडर बुक नहीं कर सकते है ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि अगर 25 दिन से पहले ही किसी का एलपीजी गैस सिलेंडर खत्म हो जाए तो वह कैसे दोबारा बुक करें.
25 दिन से पहले ख़त्म हो गया गैस का सिलेंडर तो क्या करें
आपको बता दें कि एलपीजी गैस सिलेंडर सभी के घर में अलग-अलग मात्रा में खर्च होता है किसी का परिवार छोटा होता है तो उनका सिलेंडर 2 महीने भी चल जाता है लेकिन अगर किसी का परिवार बड़ा हो तो महीने में दो सिलेंडर भी लग जाते हैं.पहले 21 दिन बाद दोबारा से गैस सिलेंडर बुक करने की सुविधा थी जैसे लोगों को परेशानी नहीं होती थी लेकिन नए नियमों के तहत बदलाव करने की वजह से आप 25 दिन बाद ही नया सिलेंडर बुक कर सकते है ऐसे में जिनका परिवार बड़ा है उनके आगे परेशानियाँ आ रही है.ऐसे लोगों को चिंता सता रही है कि अगर 25 दिन से पहले ही सिलेंडर खत्म हो गया तो फिर दोबारा कैसे बुक होगी.
युद्ध की वजह से नियमों में बदलाव आया है
आपको बता दें कि पहले 21 दिन बाद आप अपने सिलेंडर की बुकिंग कर सकते थे लेकिन ईरान इजराइल युद्ध के बढ़ते तनाव और देश में एलपीजी गैस और पेट्रोलियम के संकट को देखते हुए सरकार ने जमाखोरी को रोकने के लिए सरकार की ओर से गैस सिलेंडर बुक करने के नियमों में बदलाव किया गया है.यदि आपका भी परिवार बड़ा है और महीनों में दो सिलेंडर खर्च होते है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है, आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिसे विकल्प के रूप में आप इस्तेमाल कर सकते है.इन तरीको से आप 25 दिन पहले भी दूसरा गैस सिलेंडर बुक कर सकते है.वह तरीका क्या है इसके बारे में आज हम आपको पूरी जानकारी आर्टिकल में देने वाले है.
पढें कैसे मिलेगा सिलेंडर
यदि आपके भी मन में यह सवाल उठ रहा है कि यदि 25 दिन से पहले आपका गैस सिलेंडर खत्म हो गया तो दोबारा कैसे बुक होगी तो हम आपको बता दें कि कई विशेष अवसर पर एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करने के लिए आप अपने वितरक से बात कर सकते है वही गैस एजेंसी में बात करके आप अपनी स्थिति को बता सकते है कई बार गैस एजेंसी अपने ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए स्पेशल सिलेंडर बुक करने का मौका देती है हालांकी कई बार इसके लिए एक्स्ट्रा चार्ज भी लगते है लेकिन सिलेंडर मिल जाता है.
दो कनेक्शन लेने का भी है विकल्प
यदि आपका परिवार बड़ा है तो आपको दो कनेक्शन लेने का भी विकल्प मिलता है यानी आपके घर में यदि दो कनेक्शन रहेंगे तो आप आसानी से 25 दिन से पहले गैस सिलेंडर खत्म होने पर बारी बारी से दोनों कनेक्शन से सिलेंडर बुक कर सकते है और आपको परेशानी भी नहीं होगी.
Thenewspost - Jharkhand
4+


