टीएनपी डेस्क(TNP DESK):सोशल मीडिया पर आए दिन हमें अजीबो-गरीब और चौंका देने वाले वीडियो देखने को मिलते है जिसको देखकर कभी तो हम हैरान हो जाते है तो कभी हमारी आंखें फटी की फटी रह जाती है.वही बात अगर आपके स्वास्थ्य से जुड़ा हो तो मामला और ज्यादा गंभीर हो जाता है.दरअसल सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसने सबके अंदर डर पैदा कर दिया है.वायरल वीडियो में एक शख्स एक महिला के दांत को बिना किसी मेडिकल उपकरण और बेहोशी की दवा के बिना निकालता हुआ नजर आ रहा है.
लोगों में डर का माहौल
वायरल वीडियो में भयानक नजारे को देखकर लोग भी अब डर के साये में जी रहे है. वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया जा रह है जिसमें एक महिला बैठी हुई दिख रही है.वही एक युवक जो देखने में पेशेवर दंत चिकित्सक बिल्कुल नहीं लगता है वह काफी चौंकाने वाला काम कर रहा है.वह बिना किसी मेडिकल सुविधा और बेहोसी की दवा के महिला का दांत पिल्लास से पकड़ कर जोर से खींच जा रहा है.महिला के चेहरे से उसके दर्द का साफ पता चल रहा है जो वीडियो का सबसे झकझोर देने वाला नजारा है. आमतौर पर जब आप डॉक्टर के पास जाते है तो वह आपके दांत को निकालने से पहले आपको बेहोशी की दवा देता है, वही कई तरह के सावधानियां बरतते हुए आपके दांत को निकलता है लेकिन इस तरह का नजारा लोगों को काफी परेशान कर रहा है.
काफी तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
सोशल मीडिया पर अब तक वीडियो को मिलियन व्यूज मिल चुके है वही लोग इसको काफी ज्यादा लाइक शेयर और कमेंट भी कर रहे है.वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में लोगों के रिएक्शन की बाढ़ आ गयी.एक यूजर ने लिखा मुझे तो वीडियो देखते ही दर्द महसूस होने लगा. वहीं दूसरे ने कहा जब इलेक्ट्रीशियन डेंटिस्ट बन जाए. एक दूसरे यूजर ने लिखा डॉक्टर को छोड़ो आंटी जी की हिम्मत देखो. वहीं किसी ने लिखा यह तो बाएं हाथ का काम है. एक यूजर मजाक उड़ाते हुए लिखा मैंने तो एक मुक्के में दांत निकाल दिया था, यह तो फिर भी प्लास से निकाल रहा है.
Thenewspost - Jharkhand
4+

