अब बस करिये चचा! 7वीं बार दूल्हा बनने को उतारू था बाप, तभी बेटे ने किया ऐसा खुलासा कि चकरा गया पुलिस का माथा

    अब बस करिये चचा! 7वीं बार दूल्हा बनने को उतारू था बाप, तभी बेटे ने किया ऐसा खुलासा कि चकरा गया पुलिस का माथा
    कभी-कभी हमारे सामने कुछ ऐसे मामले आते है जिसे सुनकर और देखकर माथा चकरा जाता है आमतौर पर आप लोगों ने शादी विवाह को जन्मों का साथ सुना होगा ऐसा होता भी है एक बार यदी आपकी किसी से शादी हो गई तो आपको जीवन भर उसका निर्वाह करना होता है लेकिन कलयुग के इस दौर में कुछ ऐसे लोग भी है जो शादी विवाह को महज एक हवस पूरा करने और जरूरत पूरा करने का साधन समझते है दरअसल उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ में एक पिता सातवीं बार शादी करने जा रहा था तभी उसके बेटे ने पुलिस के सामने ऐसी पोल खोली कि पुलिस का भी माता घूम गया.

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):कभी-कभी हमारे सामने कुछ ऐसे मामले आते है जिसे सुनकर और देखकर माथा चकरा जाता है आमतौर पर आप लोगों ने शादी विवाह को जन्मों का साथ सुना होगा ऐसा होता भी है एक बार आपकी किसी से शादी हो गई तो आपको जीवन भर उसका निर्वाह करना होता है लेकिन कलयुग के इस दौर में कुछ ऐसे लोग भी है जो शादी विवाह को महज एक हवस पूरा करने और जरूरत पूरा करने का साधन समझते है दरअसल उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ में एक पिता सातवीं बार शादी करने जा रहा था तभी उसके बेटे ने पुलिस के सामने ऐसी पोल खोली कि पुलिस का भी माथा घूम गया.

    पढ़े पूरा मामला

    बताया जाता है कि पूरा मामला उत्तर प्रदेश आज़मगढ़ के अहरोला का है जहां इंटर में पढ़ने वाला छात्र अपने पिता पर सातवीं बार शादी करने का आरोप लगाने को लेकर पुलिस की चौखट पर पहुंच गया.जब उसने अपने पिता की करतूत के बारे में पुलिस से शिकायत की तो पुलिस भी हैरान रह गई लड़के के मुताबिक उसका पिता सातवी बार शादी करने को तैयार है और उसके लिए वह जमीन भी बेचने वाला है.नाबालिग ने पुलिस के सामने कहा कि सर पापा को रोकिये ये रुकने वाले नहीं है.12वीं के छात्र ने अपने 55 साल के पिता पर गंभीर आरोप लगाया है उसका कहना है कि उसके पिता अब तक छह शादियां कर चुके है और सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि शिकायत करने वाला बेटा खुद तीसरी पत्नी की संतान है.

    जमीन तक रख दी गिरवी

    जानकारी के मुताबिक साल 2024 में 55 साल के शख्स ने छठी बार शादी की थी लेकिन उसकी पत्नी ने जमीन और जेवर की डिमांड की नहीं मिलने पर वह छोड़कर चली गई लेकिन फिर भी ये मानने को तैयार नहीं और फिर से शादी करने के लिए उतारू है.नाबलिग का आरोप है कि उसके पिता केवल शादियां ही नहीं कर रहे है बल्की जमीन गिरवी रख कर उसे बेचने की कोशिश भी कर रहे है.नबालिग का कहना है कि घर की गिरती आर्थिक स्थिति को देखते हुए भी वह नहीं मान रहे है. वह सातवीं बार शादी करने का खर्चा पुश्तैनी जमीन बेचकर निकालना चाहते है साथ ही शादी करने के लिए जमीन बेचने के लिए 50000 भी एडवांस ले दे चुके.अब इस मामले की जांच पुलिस कर रही है पुलिस का कहना है कि मामला केवल शादी का ही नहीं है बल्की जमीन और संपत्ति बंटवारे का भी हो सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news