जरूरी सूचना: UIDAI ने लॉन्च किया नया आधार ऐप, Digital पहचान और वेरिफिकेशन अब पहले से ज्यादा Safe और Simple


टीएनपी डेस्क(TNP DESK):भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने 28 जनवरी 2026 को नेक्स्ट-जेनरेशन आधार ऐप का फुल वर्जन आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है. यह नया ऐप पुराने mAadhaar ऐप की जगह लेगा और इसे पूरी तरह प्राइवेसी-फर्स्ट दृष्टिकोण के तहत डिजाइन किया गया है, जो डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) एक्ट के अनुरूप है.UIDAI के अनुसार, यह नया आधार ऐप डिजिटल पहचान प्रबंधन और वेरिफिकेशन को ज्यादा सुरक्षित, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाता है. ऐप में कई नए और एडवांस फीचर्स जोड़े गए है.
नए आधार ऐप की प्रमुख खूबियां
इस ऐप में सेलेक्टिव डेटा शेयरिंग की सुविधा दी गई है. अब यूजर अपनी पूरी आधार जानकारी साझा करने के बजाय जरूरत के अनुसार केवल नाम, उम्र या अन्य सीमित जानकारी कस्टमाइज्ड QR कोड के जरिए शेयर कर सकते है.पहली बार आधार धारक ऐप के माध्यम से ही अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और आवासीय पता अपडेट कर सकेंगे. इसके लिए अब आधार सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी.
फिंगरप्रिंट और आइरिस से डेटा सुरक्षित
वन फैमिली. वन ऐप फीचर के तहत एक ही डिवाइस से अधिकतम पांच आधार प्रोफाइल मैनेज किए जा सकेंगे. इससे बच्चों और बुजुर्गों की डिजिटल पहचान संभालना आसान हो जाएगा.सुरक्षा को और मजबूत करते हुए ऐप में वन-क्लिक बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक की सुविधा दी गई है. फिंगरप्रिंट और आइरिस डेटा को सुरक्षित रखा जा सकेगा. इसके अलावा फेस वेरिफिकेशन के जरिए प्रेजेंस प्रूफ भी दिया जा सकेगा.
फोटोकॉपी पर निर्भरता खत्म
में ऑफलाइन वेरिफिकेशन की सुविधा भी मौजूद है. एन्क्रिप्टेड QR कोड के जरिए बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी पहचान सत्यापन किया जा सकेगा, जिससे फोटोकॉपी पर निर्भरता खत्म होगी.अब आधार से जुड़े वेरिफाएबल क्रेडेंशियल्स को डिजिटल वॉलेट, जैसे Google Wallet, में भी जोड़ा जा सकेगा.नया आधार ऐप Google Play Store और Apple App Store दोनों पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है. UIDAI का मानना है कि यह ऐप डिजिटल इंडिया को नई मजबूती देगा और नागरिकों की पहचान को ज्यादा सुरक्षित बनाएगा.
4+