एक LPG सिलेंडर पर आपको कितना देना पड़ता है टैक्स ,इसको हटाकर कीमत सुन चौंक जाएंगे आप

    LPG gas cyllender tax :ईरान यूक्रेन युद्ध की वजह से भारत पर एलपीजी और पेट्रोलियम की मारामारी के बीच अब लोगों के मन में एक सवाल उठ रहा है कि हमारे घर में जो एलपीजी गैस सिलेंडर आता है, उस पर सरकार कितना टैक्स काटती है

    एक LPG सिलेंडर पर आपको कितना देना पड़ता है टैक्स ,इसको हटाकर कीमत सुन चौंक जाएंगे आप

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): ईरान यूक्रेन युद्ध की वजह से भारत पर एलपीजी और पेट्रोलियम की मारामारी के बीच अब लोगों के मन में एक सवाल उठ रहा है कि हमारे घर में जो एलपीजी गैस सिलेंडर आता है, उस पर सरकार कितना टैक्स काटती है.वही यदि इस टैक्स को हटा दिया जाए तो एक सिलेंडर की कीमत कितनी हो जाएगी. आज हम इस पर विस्तार से बात करने वाले है.

    टैक्स हटाकर कीमत सुन चौंक जाएंगे आप

    दरअसल कुछ दिन पहले सरकार की ओर से कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी की गई थी जिसका बाद चैंबर ऑफ ट्रेंड एंड इंडस्ट्रीज ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर एलपीजी और पीएनजी को टैक्स फ्री करने की मांग की थी. उनका कहना है कि टैक्स हटाने से गैस सस्ती हो सकती है और आम आदमी को बड़ी राहत मिलेगी. ऐसे में  अब आपके मन में ये सवाल उठता है कि सरकार एलपीजी गैस सिलेंडर कमर्शियल या घरेलू सिलेंडर पर कितना टैक्स कटती है तो चलिए इसका सही जवाब देते है.

    पढ़िए कितना सस्ता हो जायेगा सिलेंडर

    आपको बता दें कि एलपीजी जीएसटी के दायरे में आता है लेकिन पीएनजी इससे बाहर रखा गया है. घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर पर अभी 5 प्रतिशत जीएसटी लगाया जाता है वहीं बात है अगर कमर्शियल सिलेंडर की जाए तो रेस्टोरेंट और ढ़ाबो में इस्तेमाल किए जाने वाला कमर्शियल सिलेंडर पर 18% जीएसटी सरकार काटती है. सरकार की ओर से एलपीजी गैस सिलेंडर पर जीएसटी नहीं काटा जाता है तो एक घरेलू सिलेंडर 43 रुपए सस्ता हो सकता है यानी 869.52 रुपए का हो जाएगा.वही कमर्शियल सिलेंडर पर अगर जीएसटी हटाया जाता है तो इसकी कीमत में 317 की कमी आएगी और इसकी कीमत 1761.44 पैसे हो जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news