सीट शेयरिंग कल तक हो जाएगी पूरी, झारखंड में नए और पुराने चेहरा पर करेगी कॉंग्रेस भरोसा- गुलाम अहमद मीर

    Sahibganj, Jharkhand
    सीट शेयरिंग कल तक हो जाएगी पूरी, झारखंड में नए और पुराने चेहरा पर करेगी कॉंग्रेस भरोसा- गुलाम अहमद मीर

    देवघर (DEOGHAR) : कभी भी लोकसभा चुनाव का बिगुल बज सकता है.ऐसे में इस बार कांग्रेस कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहती है.सोच समझ और सभी की सहमति से इस बार पार्टी लोकसभा में अपना उम्मीदवार उतारेगी.इसको लेकर सभी लोकसभा क्षेत्र में समन्वय समिति की बैठक कर रही है.इस बैठक में सभी संभावित उम्मीदवारों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं का मन टटोल रही है.इसी कड़ी में आज गोड्डा लोकसभा समन्वय समिति की बैठक देवघर में आयोजित की गई.कुंडा स्थित एक निजी विवाह भवन में आयोजित बैठक में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर,प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर,प्रदीप यादव,बादल पत्रलेख,इरफान अंसारी,फुरकान अंसारी,दीपिका पांडेय सिंह,झारखंड धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

    गोड्डा ही नहीं सभी सीट पर इसबार I.N.D.I.A उम्मीदवारों का होगा कब्जा

    बता दें कि झारखंड का सबसे हॉट सीट गोड्डा लोकसभा है.लगातार यहां से तीन बार कमल खिला कर निशिकांत दुबे सांसद बने हुए हैं. निशिकांत दुबे के निशाने पर शुरू से ही विरोधी राज्य सरकार रही है.इन्होंने अपनी बेबाकी से सभी विपक्षियों की नींद उड़ा कर रखा है.अब इन्हें इस बार जितने नही देने के लिए INDIA दलों ने कमर कस ली है.गोड्डा लोकसभा समन्वय समिति की बैठक से इस सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाने का संकेत दिया है.यहाँ से कांग्रेस एक महिला विधायक को उतार सकती है.झारखंड के कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने बताया कि पिछले 5 दिनों में 7 लोकसभा क्षेत्र में समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई.इन्होंने कहा कि सभी जगहों पर अच्छी तैयारी है.देश मे INDIA की सरकार बने इसके लिए कांग्रेस पार्टी इस बार स्थानीय में अनुभवी पुराने चेहरे के अलावा आधी आबादी,नया चेहरा और नौजवानों को तरजीह देते हुए उम्मीदवार घोषित करेगी.झारखंड प्रभारी ने कहा कि झारखंड की सभी सीटों पर INDIA का कब्जा होगा,इस ओर कल तक सीट शेयरिंग की घोषणा हो जाएगी.

    आगामी चुनाव में इन मुद्दों को लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी कांग्रेस-मीर

    गोड्डा लोकसभा समन्वय समिति की बैठक में अपने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने सभी मे जोश भरते हुए सभी को एकजुट होकर काम करने का आग्रह किया.इन्होंने बताया कि 2024 का चुनाव देश में व्याप्त तानाशाह के खिलाफ होगा.झारखंड प्रभारी ने बताया कि केंद्र सरकार जल्द एक्सपाइरी होने जा रही है.इन्होंने बताया कि भाजपा वालों ने एक सर्वे कराया था जिसमे इन्हें वर्तमान से 120 सीट कम दिया गया था.सीट कम आने से भाजपा निराश हो गयी.तब भाजपा के शीर्ष नेताओं ने केंद्रीय एजेंसियों का सहारा लिया गया.इससे जितने भी विरोधी दल के नेता है उनके पीछे ed,cbi और it लगाकर झूठे मुकदमा में जेल भेज रही है.झारखंड प्रभारी ने कहा कि भाजपा का पैतरा जनता जान चुकी है और यही जनता इस बार 180 से 185 सीट पर ला देगी.प्रभारी ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में नौजवान, महिला, व्यवसायी और पिछड़ों जाती के साथ हुए धोखा और अन्याय मुख्य मुद्दा होगा.

    रिपोर्ट. रितुराज सिन्हा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news