धनबाद के भूईफोड़ मंदिर प्रांगण में हुआ वैदिक विश्व शांति यज्ञ, जानिए और क्या-क्या हुआ

    धनबाद के भूईफोड़ मंदिर प्रांगण में हुआ वैदिक विश्व शांति यज्ञ, जानिए और क्या-क्या हुआ

    धनबाद(DHANBAD): अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक संस्था, भारत सेवाश्रम संघ की धनबाद ईकाई ने भूईफोड़ मंदिर प्रांगण में रविवार को वैदिक विश्व शांति यज्ञ सह हिंदू धर्म संस्कृति सम्मेलन वार्षिकोत्सव के रूप में मनाया गया. कोरोना काल में लगाये गये दो सालों की बंदिशों के बाद आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले भक्तों का उत्साह और उमंग देखते ही बन रहा था. हिंदू धर्म संस्कृति सम्मेलन में भारत सेवाश्रम संघ, गया शाखा के अध्यक्ष स्वामी ध्यानेशानंद जी महाराज सहित शहर के कई गणमान्य लोगों ने हिन्दू धर्म और संस्कृति पर अपने विचार रखे. वक्ताओं ने हिन्दू संस्कृति और हिन्दू जीवन पद्धति के शुचिता को बनाए रखने और इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए हिन्दू धर्म के वर्तमान समस्याओं पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एडीएम नंदकिशोर गुप्ता ने भारत सेवाश्रम संघ द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की. इस अवसर पर विश्व शांति यज्ञ, वीरभाव उद्दीपक पूजा, महाआरती, लाठी और तलवार संचालन, भजनाजंली, संघ गीता पाठ आदि का भी आयोजन हुआ.

    माहौल हो गया भक्तिमय

    भजनांजली के कार्यक्रम में जानी-मानी कलाकार रूपा चटर्जी, सायंतनी चक्रवर्ती, कुषाण सेन आदि ने अपनी भक्ति गीतों की प्रस्तुति से पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया. वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में गयाधाम स्थित भारत सेवाश्रम संघ से पधारे श्रीमत स्वामी ध्यानेशानंद जी महाराज, धनबाद, बोकारो और त्रिपुरा स्थित भारत सेवाश्रम संघ के अध्यक्ष श्रीमत स्वामी अचलानंद जी महाराज, प्रयागात्मानंद जी महाराज, विक्रमानंद जो महाराज, शुसोभन सहित आश्रम के संन्यासियों और ब्रह्मचारियों ने उल्लेखनीय योगदान दिया. इनके अलावा कंसारी मंडल, डोरा मंडल, रुपा चटर्जी, सांयनतनी, रेखा मंडल, निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, संजय सेन, रामस्वरूप जी, ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान किया. वार्षिकोत्सव समारोह में लगभग पांच सौ गरीब और जरूरतमंदो को आश्रम की  ओर से कंबल भी बांटा गया. लगभग दो हजार लोगों को इस पावन अवसर पर महाप्रसाद ग्रहण किया.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news