आद्रा मंडल पर पीएनआई/एनआई कार्य के लिए ट्रेनों के मार्ग में किया गया बदलाव, कई ट्रेनों को किया गया रद्द

    आद्रा मंडल पर पीएनआई/एनआई कार्य के लिए ट्रेनों के मार्ग में किया गया बदलाव, कई ट्रेनों को किया गया रद्द

    देवघर(DEOGHAR): दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के जयचंडी पहाड़ स्टेशन पर नई पैदल ऊपरी पुल (एफओबी) का गर्डर तैयार करने के लिए और पुरुलिया स्टेशन पर प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग/नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के लिए 19.02.2023 (रविवार) को 11.20 बजे से 16.15 बजे तक चार घंटे और पचपन मिनट (4.55 घंटे) के लिए और 18.02.2023 (शनिवार) को 10.50 से 13.50 बजे तक और 15.40 से 17.40 बजे तक पाँच घंटे (5 घंटे) के लिए और 19.02.2023 (रविवार) को 10.30 से 18.30 बजे तक आठ घंटे (8 घंटे) के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लगाया जाएगा. फलस्वरूप ट्रेनों के परिचालन के लिए निम्नलिखित व्यवस्थाएं की गई हैं:

    इन ट्रेनों को किया गया रद्द

    08174 (टाटा-आसनसोल) मेमू स्पेशल (19.02.2023 को होनेवाली यात्रा)

    13512/13511 (आसनसोल-टाटा-आसनसोल) इंटरसिटी एक्सप्रेस (19.02.2023 को होनेवाली यात्रा)

    08644/08643 (आसनसोल-आद्रा-आसनसोल) मेमू स्पेशल (19.02.2023 को होनेवाली यात्रा)

    03594/03593 (आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल) मेमू स्पेशल (19.02.2023 को होनेवाली यात्रा)

    संक्षिप्त समापन / संक्षिप्त प्रारंभ :

    08173 (आसनसोल-टाटा) मेमू स्पेशल (19.02.2023 को होनेवाली यात्रा) का आद्रा में संक्षिप्त समापन होगा। आद्रा और टाटा के बीच सेवा रद्द रहेगी।

    08652 (आसनसोल-बाराभूम) मेमू स्पेशल (19.02.2023 को होनेवाली यात्रा) आद्रा से चलेगी। आसनसोल और आद्रा के बीच सेवा रद्द रहेगी।

    पुनर्निर्धारण :

    18184 (दानापुर-टाटा) एक्सप्रेस (19.02.2023 को होनेवाली यात्रा) दानापुर से 2 घंटे के लिए फिर से निर्धारित की जाएगी।

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news