जमशेदपुर में चोरों का आतंक, बंद घर में 5 लाख की चोरी की घटना को दिया अंजाम

    जमशेदपुर में चोरों का आतंक, बंद घर में 5 लाख की चोरी की घटना को दिया अंजाम

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर में चोरों का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है. इस बार अपऱाधियों ने शहर के परसुडीह थाना अंतर्गत प्रमथ नगर निवासी मौत्री चौधरी के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया. चोरों ने यहां 30 हज़ार नगद, सोने, चांदी, हीरे के आभूषणों समेत घर के सामानों पर हाथ साफ करते हुए लगभग 5 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया.

    घटनाओं पर लगाम कसने पर असमर्थ दिख रही पुलिस

    जानकारी के अनुसार परिवार के सभी लोग 23 तारीख से ही सिलीगुड़ी गया हुआ था. आस-पड़ोस के लोगों ने बुधवार को बाहर से घर खुला देखा तो उन्हें चोरी होने का शक हुआ और परिवार के  रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी गई. रिश्तेदारों के बयान पर परसुडीह पुलिस मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की शुरू की गई. बता दें कि इन दिनों शहर में चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है. कहीं न कहीं पुलिस चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने में असमर्थ दिख रही है. देखना है कि पुलिस इन चोरी की घटनाओं पर कब तक लगाम लगा पाती है यह आने वाला समय ही बताएगा.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news