बोकारो : ढाई लाख की लागत से बन कर तैयार हो रहा यात्री शेड में गड़बड़ घोटाला, गुणवत्ता को ताक पर रखकर सीमेंट और सरिया का हो रहा इस्तेमाल

    बोकारो : ढाई लाख की लागत से बन कर तैयार हो रहा यात्री शेड में गड़बड़ घोटाला, गुणवत्ता को ताक पर रखकर सीमेंट और सरिया का हो रहा इस्तेमाल

    बोकारो (BOKARO): जिले के होसिर पूर्वी पंचायत में 15 वें वित्त आयोग से बन रहे यात्री शेड में भारी अनियमितता देखने को मिल रही है. इस संबंध में गोमिया प्रखंड के बीस सूत्री सदस्य सह कांग्रेस के बोकारो जिला महासचिव रामकिशुन रविदास ने कहा कि लगभग ढाई लाख की लागत से बन रहे यात्री शेड में भारी गड़बड़झाला देखने को मिल रही है. बिना टाईबीम दिए हुए ही शेड का निर्माण कराया जा रहा है. उन्होंने शेड कार्य में लगने वाले सीमेंट और सरिया में भी सवालिया निशान लगाते हुए कहा है कि कार्य के गुणवत्ता को ताक में रखकर सीमेंट और सरिया निम्न स्तर का लगाया जा रहा है.
    वहीं कुछ ग्रामीणों ने दबे स्वर में कहा कि सड़क से थोड़े दूरी में यात्री शेड का निर्माण कराना चाहिए था, क्योंकि मुख्य सड़क से सटे हुए यात्री शेड के निर्माण होने से दुर्घटना की संभावना हमेशा बनी रहेगी.

    पंचायत सचिव ने झाड़ा अपना पल्ला 

    इस संबंध में पंचायत सचिव श्यामलाल शर्मा से पूछे जाने पर उन्होंने अपना पल्ला झाड़ते हुए बताया कि कार्य की गुणवत्ता को देखना मेरा काम नहीं है. यह कार्य कनीय अभियंता का है. वहीं इस बारे में संबंधित कनीय अभियंता से पूछे जाने पर कार्य की जांच करने की बात कहते हुए उन्होंने भी बात को टाल दिया. अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि सरकारी पैसे के दुरुपयोग को देखने वाला कौन है.

    रिपोर्ट :संजय कुमार, बोकारो/ गोमिया 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news