Sardar patel jayanti: लौहपुरुष की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन,देश की एकता अखंडता का लिया गया संकल्प

    Sardar patel jayanti: लौहपुरुष की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन,देश की एकता अखंडता का लिया गया संकल्प

    लोहरदगा(LOHARDAGA):लोहरदगा में अखंड भारत के निर्माता देश के लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया. जिला मुख्यालय से बड़ा तालाब तक आयोजित रन फॉर यूनिटी में डीसी डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण, एसपी हारिश बिन जमां, एसडीओ अमित कुमार के अलावा जिला प्रशासन के पदाधिकारी शामिल हुए.

    लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती आज

    वही भारत स्काउट और गाइड और स्कूली बच्चें कार्यक्रम में रहे. रन फॉर यूनिटी के अंत में शपथ समारोह और माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. एसडीओ अमित कुमार ने कहा कि देश की एकता अखंडता को लेकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

    रिपोर्ट: गौतम लेनिन