सरायकेला पुलिस ने चोरी मामले का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, कई सामान भी बरामद

    सरायकेला पुलिस ने चोरी मामले का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, कई सामान भी बरामद

    सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला जिला के राजनगर थाना अंतर्गत तेलाई उत्क्रमित मध्य विद्यालय में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. इस मामले में तेलाई गांव से ही चार आरोपियों रोहित प्रधान, असित कुमार प्रधान उर्फ आशीष, हर्षदीप प्रधान तथा एक 17 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया गया है.

    पुलिस ने ये सामान भी किया है बरामद

    इनकी निशानदेही पर चोरी किया गया समरसेबल पम्प, पाइप, तार और चापाकल के पार्ट्स बरामद किए गए है.इससे सम्बंधित एक मामला 8 अप्रैल  को राजनगर थाना दर्ज कराया गया था. पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर थाना प्रभारी चंचल कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया.

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

     इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चंचल कुमार के साथ एएसआई सिनगो हेम्ब्रम, शिवनाथ सरदार, हवलदार किटीराम बिरुवा एवं आरक्षी दीपक सुण्डी की सराहनीय भूमिका रही. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

    रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news